मधुप की गुंजार सा जो
घुल रहा था कान में ..
आज उसने ..
विष की बूंदे
घोल दी संसार में
हो समर्पित स्नेह से
झुक गया था....जो राह में
आज बन अवरोध सम
बिछ गया है ,
मार्ग में ....
अवसाद की चट्टान पर
कितने परत उसी से हैं,
वो आज भी ,
कुंठित भाव से
ढेर बनाता है ....
दुर्विचार के ,
त्राहि- त्राहि करते....
मन- प्राण
जिसके होने से झुलसते हैं
अग्नि के ताप सम
उसकी महिमा,
अदृश्य दाहक शक्ति
जलाती है देह ...पर,
मरती है सम्वेदना
यह ....द्वेष
यह ....ईर्ष्या
नही ,दिलाते मुक्ति
बिना ....त्याग के
-संगीता
घुल रहा था कान में ..
आज उसने ..
विष की बूंदे
घोल दी संसार में
हो समर्पित स्नेह से
झुक गया था....जो राह में
आज बन अवरोध सम
बिछ गया है ,
मार्ग में ....
अवसाद की चट्टान पर
कितने परत उसी से हैं,
वो आज भी ,
कुंठित भाव से
ढेर बनाता है ....
दुर्विचार के ,
त्राहि- त्राहि करते....
मन- प्राण
जिसके होने से झुलसते हैं
अग्नि के ताप सम
उसकी महिमा,
अदृश्य दाहक शक्ति
जलाती है देह ...पर,
मरती है सम्वेदना
यह ....द्वेष
यह ....ईर्ष्या
नही ,दिलाते मुक्ति
बिना ....त्याग के
-संगीता
No comments:
Post a Comment