शाम,बेहद खूबसूरत साँवली परी सी सूरज को आँचल में छुपाये,आँखों में उतरती चली जाती हैl जैसे उतरना ही उसे आता हो ... और सूरज भी दिन भर तपते -तपते थक कर चूर,उसकी गोद में सिर छुपाये सुकून से सोना चाहता होl दोनों का ही अद्भुत मिलन हैl साँवली सी काया और भी गहराती जाती है, धीरे- धीरे नीरवता सन्नाटे की भाषा अपनाने लगती हैl शाम तो शाम है वह तो ढलने के लिए ही है.... चाहे दिन का उजाला हो या जीवन की दोपहर दोनों ही शाम को महसूस नहीं कर सकते , इसके लिए शाम तक आना होता हैl पर,शाम की ओर बढ़ते कदम शाम को कभी नहीं देखते उन्हें तो शाम के बाद की गहरी रात दिखती हैl शाम को देखने वाला व्यक्ति दोपहर बाद और भी ऊर्जा से स्वयं को दोपहर तक वापस खींच कर ले जाना चाहता हैl पर, वह उम्र को घड़ी की सुईयों से नहीं खींच पाताl यही समय का चक्र है जो घूमता रहता है, पर कभी भी किसी को एहसास भी नहीं होने देता कि वह घूम रहा है... और ...हम आईने में खुद की चिकनी, बेदाग सूरत को देखते रहते हैं आईना नहीं बदलता ......बस...हमारी सूरत देखते ही देखते कब दागदार , खुर्दूरी, बेनूर सी लगने लगती है, हमें पता ही नहीं चलता.... यहाँ से वापसी का रास्ता बंद हो जाता है, यहाँ से हमारी वास्तविक पूँजी हमारे काम आती है, जो आजीवन बनी रह सकती है, यदि हमने वो पूँजी गवां दी तो हमारा जीवन और हमारी साँसें किसी पर भी बोझ बनने लगती हैं, और असहनीय बोझ को उतारा जाता है, या फेंक दिया जाता है... 😐🙂Dr. sangita
Sunday, 26 May 2024
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अपनी ओर
पाँव के छाले कहते हैं,रुक जाओ अब आगे न बढ़ो आंखों में आंसू चुभते हैं,मंजिल को मुझे परे रखो अंतर्मन का संग्राम -सघन,बन राह का पर्वत रोकेंगे...
-
कुछ खरोंचे हैं मन -बदन पर तुम्हें जो दिखती हैं वो लकीरें खिंची हैं ... ढाल रही है जिंदगी अपने हिसाब से बेढब पत्थर सी वो पड़ी मिली थी... परिस्...
-
मीरा ने अपनी सारी सही करते हुए अतुल की ओर देखा। उसके देखते ही अतुल नजरें चुराते हुए ...फिर अचानक से उसपर झपटते हुए कहा,अब अपना रोना - धोना ...
-
जैसे जिंदगी एक तलाश थी तुम पर आकर रुक गई। कतरा-कतरा बह रहा तूँ रग-रग में जैसे .... शाम ए जिंदगी की बाती तुमसे मिलके जल उठी। ...
No comments:
Post a Comment