जैसे,मेरे सर पर
सूरज आ खड़ा है
कि, बौनी होती परछाइयाँ
सिमट गई हैं,
पैरों में.....
गर्म तवे सी,
तपती जमीन
पर,
कोई पौधा ,
अचानक-
मुस्कुराता नजर आया हो ,जैसे
उसके नन्हे पत्तों की ,
छतरी में, आने को आकुल मन
उलझ कर रह गया,
और, तपने लगा
धरती के साथ ...
फिर ,बौनी परछाइयों ने
अपना रुख बदला
और,
मुझे स्थिर छोड़
बढ़ने लगीं.....
-संगीता
सूरज आ खड़ा है
कि, बौनी होती परछाइयाँ
सिमट गई हैं,
पैरों में.....
गर्म तवे सी,
तपती जमीन
पर,
कोई पौधा ,
अचानक-
मुस्कुराता नजर आया हो ,जैसे
उसके नन्हे पत्तों की ,
छतरी में, आने को आकुल मन
उलझ कर रह गया,
और, तपने लगा
धरती के साथ ...
फिर ,बौनी परछाइयों ने
अपना रुख बदला
और,
मुझे स्थिर छोड़
बढ़ने लगीं.....
-संगीता
No comments:
Post a Comment